राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार

नई दिल्ली :+नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड, रेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे, टाटानगर के सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय पदक व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, टीम भावना को बढ़ावा देने, और लगातार मॉक ड्रिल व प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु प्रदान किया गया।
समारोह में रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। संतोष कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे से इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होने वाले एकमात्र अधिकारी हैं।
उन्होंने रेलवे स्टाफ, खासकर लोको पायलटों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण देकर विभाग को आपातकालीन स्थितियों के लिए अधिक सक्षम बनाया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्होंने लगभग 18,000 नागरिकों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया।
इसके अलावा, उन्हें पूर्व में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (69वां रेलवे सप्ताह 2024), PCSओ अवार्ड-2022, सीनियर SDGM अवार्ड-2018, तथा तीन बार DRM अवार्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
उनकी यह उपलब्धि न केवल दक्षिण पूर्व रेलवे बल्कि पूरे रेलवे विभाग के लिए गर्व का विषय है और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी।



