उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जयकारों के साथ निकली मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा

झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेशोत्सव का विसर्जन के साथ हुआ समापन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में पिछले 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का शनिवार को भगवान गणेश की मूर्ति का भू विसर्जन के साथ समापन हो गया।

विसर्जन से पूर्व पण्डाल में आचार्यो ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इसमें कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुये। बाद में सभी ने बप्पा से हाथ जोड़कर अगले बरस फिर आने की प्रार्थना करते हुये भगवान गणेश की विशाल मूर्ति को रथ पर विराजमान किया। उस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से झूलेलाल घाट गूंज रहा था।
उसके बाद शोभा यात्रा शुरु हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे डीजे बैण्ड, उसके पीछे 16 रथ देवी देवताओं की सजी सुन्दर झांकी,
भगवान भोलेनाथ, ब्रह्मा विष्णु महेश,राम परिवार, राधा कृष्ण, हनुमान जी अन्य, उसके बाद 14 घोड़े जिसपर कलाकार सजधज कर चल रहे थे। अगले क्रम मे शिव परिवार की झांकी चल रही थी जो जगह जगह भस्म के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। उसके पीछे डीजे साउण्ड पर कोलकाता के संजय शर्मा भजन सुनाते हुये चल रहे थे। संजय शर्मा ने ‘देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन’ ‘सच्चा है तेरा दरबार तेरा जवाब नही’ ‘तेरी जय हो गणेश’ आदि भजन जब सुनाये। ‘तेरी जय हो गणेश’ आदि ने गौरी के लाल तेरी जय हो..’ देवा हो देवा गली गली में तेरे नाम का शोर .., आदि सुन्दर भजनो से माहौल भक्तिमय हो रहा था। सबसे पीछे बप्पा का फूलों से बना सुन्दर रथ चल रहा था। रथ से बप्पा का महाप्रसाद सभी को बांटा जा रहा था। यात्रा में कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, संजय अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जयकरन, सुधांशु बाथम, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अतुल (सोनू), रोहित महानगर, राहुल अग्रवाल महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के मार्गो पर करीब 50 स्थानों पर लोगों ने भगवान् की आरती पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। डालीगंज में बहुत से स्थानों पर लोगों ने कोल्ड ड्रिंक पानी समोसा मिठाई चॉकलेट बिस्कुट टॉफी, केक का वितरण किया। यात्रा का स्वागत करने के लिए घरों से निकलकर महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी पहले से सड़कों पर एकत्र हो गये। बप्पा का रथ करीब आने पर बप्पा की आरती उतरी और पुष्प वर्षा की। अबीर गुलाल के संग शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर चौराहा, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल घाट पर समाप्त हुई।

मूर्ति का हुआ भू विसर्जन

वैदिक परम्परा के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा का भू विसर्जन किया गया। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुये तथा गोमती को प्रदूषित होने से बचाने के लिये भू विसर्जन विगत वर्षो की भांति किया गया। उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए 25 फुट चौडा व 15 फुट गहरा गडडा कराया गया। उसमें गोमती का पानी भरा गया। उसके बाद क्रेन से मूर्ति को जलाशय में रखी गयी। उसके बाद आचार्यो द्वारा मंत्रों के साथ विसर्जन किया गया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता व घनश्याम अग्रवाल गुड्डा ने बताया कि 10 दिन चले उत्सव में मनौतियों के राजा श्री गजाानन के नाम लगभग 90 हजार चिट्ठी भक्तों ने लिखी। सभी चिट्ठियों को प्रतिमा के साथ विसर्जित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोग हर वर्ष अपनी मनोकामना को लेकर गजानन को चिट्ठी लिखते है। लोगों को विश्वास है कि बप्पा को चिट्ठी लिखने से उनकी मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था और विश्वास को लेकर हजारों लोग हर वर्ष बप्पा को चिट्ठी लिखते है।

विदाई के समय भक्तों में छलक आये आंसू

झूलेलाल घाट पर जब मनौतियों के राजा भगवान गणेश का रथ पहुंचा और मूर्ति को भू विसर्जन के लिये क्रेन से उतारा गया तो उस समय वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू छलक आये। उस समय वहां का ऐसा नजारा लग रहा था जैसे कोई परिवार का सदस्य हमसे दूर जा रहा हो। सभी भक्त हाथ जोड़कर नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button