उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
लखनऊ में ब्रह्माकुमारी संस्था का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

लखनऊ : लखनऊ में 22 से 25 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह मेगा कैंप ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा भारत और नेपाल के सभी प्रमुख शहरों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस श्रृंखला का शुभारंभ 17 अगस्त को दिल्ली में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया था।
इस आयोजन में एक ही दिन में सर्वाधिक रक्त यूनिट्स संग्रह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। लखनऊ में KGMU अस्पताल, RML अस्पताल एवं लोक बंधु अस्पताल ब्लड कलेक्शन में सहयोग देंगे। साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी एवं IMRT यूनिवर्सिटी कैंप आयोजन में विशेष सहयोग कर रही हैं।



