निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

लखनऊ : निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा महर्षि सुपंच सुदर्शन उच्च शिक्षा विद्यालय अंबेडकर नगर लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान की कार्यवाहक अध्यक्ष सुलेखा एवं महासचिव रमेश सिंह रवि ने झण्डा रोहण किया एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनता में मिठाई वितरण किया।
इस अवसर पर उपस्थिति क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए रमेश सिंह रवि ने कहा कि हमारे देश के अनेक कुर्बानियों के बाद आजादी प्राप्त हुई थी। किंतु पहले भारत अंग्रेजों का गुलाम था तो आज बेरोजगारी, आर्थिक तगी,भ्रष्टाचार शिक्षा का बजारी करण किया जा रहा है और देश में न जाने कितने ऐसे लोग हैं जो भूख से मर रहे है श्री रवि ने कहा कि आज उनको याद करने का दिन है जिन्होंने आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज जब हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, यह भी याद रखे कि हमारे सामने दुनिया की तमाम चुनौतियां है उनको भी स्वीकार करना होगा। हमारा किसान जितना मजबूत होगा, देश जितना आर्थिक रूप से मजबूत होगा हम अपने नौजवानों का भविष्य उतना बेहतर कर पाएंगे। हमारे शिक्षा अच्छी होगी तो समाज की तरक्की होगी और दुनिया से मुकाबला कर सकें। हमें अपने देश को मजबूत करने में जो भी त्याग करना पड़े, हमे तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद सुभाष ,अवध सिद्धार्थ, शीतला प्रसाद अनिकेत धानुक, अंकित कश्यप, कामता प्रसाद पाल आदि प्रमुख नेता एव कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे।



