उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा मुरादाबाद को विकास, स्वच्छता और सांस्कृतिक नवाचार की नई पहचान देने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए. के. शर्मा ने आज अपने मुरादाबाद दौरे के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण कर शहर को विकास, स्वच्छता, धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान की।

मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत कांठ रोड स्थित शिव दरबार परिसर से की, जहां उन्होंने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निर्मित कांवड़ यात्री शेड और शिव दरबार का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि यह स्थल पहले कूड़ा डंपिंग ग्राउंड था, जिसे नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के साथ एक धार्मिक स्थल के रूप में पुनर्निर्मित किया गया है।

इसके उपरांत मंत्री शर्मा सिविल लाइंस में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मबल का संचार करेगी।

आगे बढ़ते हुए, उन्होंने कंपनी बाग में स्थापित 5D मोशन चेयर एवं 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे शहर को डिजिटल मनोरंजन एवं स्मार्ट टूरिज्म की दिशा में अग्रसर करने वाली पहल बताया।

इसके पश्चात मंत्री ने आई-ट्रिपल-सी (Integrated Traffic & Transit Control Center – ITCCC) का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग एवं नगर प्रशासन के डिजिटलीकरण को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

दौरे के अंतिम चरण में मंत्री शर्मा ने बुद्ध विहार स्थित नवीन हनुमान वाटिका का लोकार्पण किया, जिसे नगर निगम द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक संरक्षण के साथ-साथ हरित वातावरण के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

इस अवसर पर जनपद के मेयर, विधायकगण, नगर आयुक्त एवं संबंधित अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button