उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘आप’ निगम पार्षद जोगिंदर बंटी के जुआ खेलते गिरफ्तारी पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सत्ता से दूर होने के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक नया चेहरा सामने आया है जब स्वरूप नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद जोगिंदर सिंह बंटी को दिल्ली पुलिस ने जुआ खेलते और खिलवाते हुए गिरफ्तार किया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर सौरभ भारद्वाज इस जुआरी पार्षद को ‘आप’ से निष्कासित करेंगे या फिर इसे भी भाजपा की साजिश कह कर दबायेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 4.35 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार होने वाला आम आदमी पार्टी पार्षद जोगिंदर सिंह बंटी रिवाल्वर बाज़ पार्षद है, जो 2022 में नगर निगम चुनाव प्रचार में रिवाल्वर लहराते हुए पकड़े गए थे।

उन्होंने कहा कि “आप” नेता खुद को एक अलग तरह की राजनीति करने वाली पार्टी के सदस्य बताते रहे हैं – पर नकली डिग्री वाले मंत्री जितेंद्र तोमर एवं कुचर्चित राशन कार्ड मंत्री संदीप कुमार से जो “आप” के रंगीन चेहरे दिल्ली वालों ने देखने शुरू किए थे उसकी ताज़ा कड़ी हैं जुआ खिलाते पार्षद जोगिंदर सिंह बंटी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button