उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
“वृक्षारोपण महाभियान-2025: एक पेड़ मां के नाम में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने सहभागिता की

लखनऊ : “उत्तर प्रदेश में हरियाली का महाकुंभ” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “वृक्षारोपण महाभियान-2025: एक पेड़ मां के नाम – 2.0” के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जी.एच. कैनाल, कालिदास मार्ग चौराहे पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने सहभागिता की। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व हरित प्रदेश की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कंचन , शिव शंकर शर्मा , राजू कश्यप सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
यह महाभियान पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने एवं भावी पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।



