उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मजदूरों पर हमला- देश की जनता पर हमला : गंगेश्वर दत्त शर्मा “सीटू” नेता

जनसभा के जरिए सीटू ने 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की लौगो से की अपील

ग्रेटर नोएडा : मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने व न्यूनतम वेतन ₹26000 घोषित करवाने सहित कई मुद्दों/ मांगों को लेकर के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए सीटू कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क के जरिए हड़ताल का माहोल तैयार करने में जुटे हुए हैं। आज ग्रेटर नोएडा उद्योग विहार अनमोल इंडस्ट्रीज के पास सीटू द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने कहा कि मजदूरों पर हमला- देश की जनता पर हमला है! इसीलिए सीटू गौतम बुध नगर कमेटी 9 जुलाई 2025 को मजदूर संगठनों द्वारा प्रस्तावित श्रमिकों की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में लगी हुई है।उन्होंने कहा लेवर कोड़ मजदूरों के साथ धोखा है क्योंकि प्रस्तावित लेवर कोड्स मजदूरों को कानूनी सुरक्षा से वंचित कर देंगे मजदूरों को संगठित होने व यूनियन बनाने की आजादी छीन जाएगी तथा हड़ताल करने का हक भी नहीं रहेगा और मजदूरों को मालिकों की हर बात चुपचाप मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और मजदूरों की जिंदगी दिन ब दिन मुश्किल होती जाएगी। उन्होंने कहा कि लेवर कोड्स के खिलाफ सिर्फ मजदूरों की ही लड़ाई नहीं है यह हर उस इंसान की लड़ाई है जो मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालना चाहता है, यह उन करोड़ों लोगों की लड़ाई है जो एक सम्मानजनक जीवन जीना चाहते हैं। शिक्षा- स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के साथ। उन्होंने कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं अगर आज चुप रहे तो आने वाली पीढ़ियां गुलामी की जिन्दगी जीने को मजबूर होंगी। केंद्र व प्रदेश सरकारों की जन विरोधी नीतियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने सभी मेहनतकश लोगों से 9 जुलाई की आम हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और मजदूरों के अधिकारों, लोकतंत्र और एकता पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए मेहनतकश लोगों को प्रेरित किया।

सभा को सीटू जिला नेता राम सागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वारथ मुकेश कुमार राघव, सुखलाल, रंजीत तिवारी, फिरोज खान, संतोष तिवारी, रामकिशन सिंह, सुनील पंडित, हुकम सिंह, जोगिंदर सैनी आदि नेताओं ने संबोधित किया।
सभा का संचालन कर रहे सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू गौतम बुध नगर महासचिव राम सागर ने सभा का समापन करते हुए सभा में आए सभी लोगो का धन्यवाद व्यक्त किया। और सभी से हड़ताल की तैयारी में जुट जाने की अपील किया। साथ ही उन्होंने बताया कि आज की सभा को सीपीआई(एम) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड एम ए बेबी को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button