शहीदों की धरती चौरीचौरा का 2 हजार करोड़ के पैकेज से विकास करे सरकार : रघुबंश

चौरा चौरी : विश्व का सबसे लंबा तिरंगा व हिंदू चेतना मंच के तत्वावधान में गांव गांव शहर शहर अभियान प्रारंभ किया गया| सबसे पहले रघुबंश हिन्दू और चौरी चौरा के चेयर मैंन के द्वारा हनुमान जी के प्रतिमा के सामने 108 दीपक जलाकर हनुमान जी का माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रथम गिरफ्तारी के पूर्व संध्या पर दीपोत्सव के उपरांत पुष्पांजलि अर्पित किया गया | तत्पश्चात गांव- गांव शहर शहर अभियान का आगाज हो गया|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश नें बताया कि पिछले 15 वर्षों से शहीदों के लिए विश्व का सबसे लंबा तिरंगा फैलाकर पांच बार विश्व इतिहास बनाने वाली संस्था ने अब अपनी मातृभूमि के धरातल पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है | जिससे हमारे देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हमारे गृह तहसील चौरीचौरा की क्या स्थिति होगी ! जिसके लिए गांव गांव शहर शहर अभियान शुरू किया जाता है | इस अभियान के अंतर्गत हमारे द्वारा पांच बात निर्धारित किया गया है| जिसमें सबसे पहले की देश की आजादी पर बलिदान हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से भगवान अहीर भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अशफ़ाकउल्ला खान जैसे वीरों के सम्मान में शहीदों और क्रान्ति का सन्देश देने वाली धरती पूरी तरह से उपेक्षित है| कम से कम जहाँ भी शहीदों का बलिदान हो उस धरती पर सम्मान का कार्य होना चाहिए |
इसके लिए हम आम जनमानस में जन जागरण व हस्ताक्षर का अभियान प्रारंभ करेंगे जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी व मा प्रधानमंत्री जी को सौंपेंगे|
शहीदों की धरती चौरीचौरा को कम से कम 2000 करोड़ का बजट देकर के प्रत्येक गांव को इस प्रकार से विकसित किया जाय जिससे यह दुनिया का सबसे श्रेष्ठ स्थान में दिखने लगे|
शहीदों की धरती एक धाम स्वरूप होती है अत इस धरती पर किसी भी प्रकार की नशा का प्रतिबंध किया जाय |
नियमावली के तरह शहीदों की धरती को खूब हरा-भरा करने के लिए वृक्षारोपण का अभियान निश्चित किया जाए|
बच्चियों से किसी भी प्रकार का दुराचार करने वाले को अतिशय मृत्यु दिया जाए|
समाज में. जाति के आधार पर बढ़ती बैमनष्यता को रोकने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा
उपर्युक्त सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 108 स्थान पर एक दिवसीय श्री हनुमान जी का कथा कीर्तन आयोजित किया जाएगा|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन चौरी चौरा ने कहा की विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति ने भारत का नाम पूरी दुनिया में गौरव से आगे बढ़ाया है अब शहीदों की धरती को स्वर्णिम स्थान दिलाने के लिए दृढ संकल्पित है|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौरी चौरा के स्थानीय प्रभारी डॉक्टर घनश्याम ने कहा कि तिरंगा और शाहिद दोनों एक दूसरे के पूरक है अतः शहीदों की धरती चौरीचौरा पर तिरंगा समिति का विशेष अभियान एक नया आयाम देगा
जन जागरण का अभियान गांव का शहर शहर किया जाएगा उसके पश्चात दुनिया की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा 20हजार लोगों के द्वारा 16 किलोमीटर लम्बा 15 कुंतल वजन का तिरंगा यात्रा निकाल करके चौरीचौरा की धरती पर पुनः विश्व रिकॉर्ड कायम किया जाएगा जिससे दुनिया का ध्यान चौरी चौरा की तरफ आकर्षित हो
यह कार्यक्रम शहीदों की धरती चौरी चौरा में निर्मल सेवा आश्रम पर डा घनश्याम के नेतृत्व में किया गया| कार्यक्रम में केंद्रीय राम अवतार निसाद, आदित्य दूबे, अभय सिंह, निर्मल आदि लोगों के साथ ग्राम सभा की महिलाए और बच्चे उपस्थित रहे
रघुबंश हिन्दू
केंद्रीय संयोजक
डा घनश्याम
स्थानीय प्रभारी



