उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देशानुसार अहमदाबाद में विमान दुर्घटनाग्रस्त में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा सायरन बजाया गया

लखनऊ : हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देशानुसार अहमदाबाद में विमान दुर्घटनाग्रस्त में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा गोमतीनगर स्थित हाइकोर्ट में प्रातः 10:29 बजे एक मिनट के लिए सायरन बजाया गया, तत्पश्चात सभी के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिसके बाद 10.32 पर पुनः ऑल क्लियर के लिए एक मिनट तक सायरन बजा।
उपनियंत्रक  अनिता प्रताप के निर्देश पर आज सिविल डिफेंस की टीम द्वारा हाईकोर्ट पहुंचकर सायरन बजाया गया, मौके पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार, सेक्टर वार्डेन रामगोपाल सिंह, मयंक कुमार श्रीवास्तव, गोपाल कुमार शर्मा, रेखा मिश्रा मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button