उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम, लीची, शहतूत, अमरूद से बनेगी फ्रूट वाइन : नितिन अग्रवाल

एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग एल.एल.पी.: उत्तर प्रदेश की प्रथम वायनरी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ ।  लखनऊ जनपद के मलिहाबाद क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रथम वायनरी एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग एल.एल.पी. का भव्य शुभारंभ नितिन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने वायनरी की स्थापना के लिए कंपनी के संस्थापक कुंवर माधवेंद्र देव सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि,उत्तर प्रदेश सरकार
“प्रदेश में फल उत्पादन को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, उनकी खपत और किसानों को उसका उचित मूल्य मिले इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश में उगाए गए फलों से निर्मित फ्रूट वाइन पर आबकारी विभाग द्वारा आगामी 5 वर्षों तक एक्साइज ड्यूटी में पूर्ण छूट प्रदान की गई है। इस इकाई से आम, लीची, शहतूत, अमरूद आदि फलों से फ्रूट वाइन बनाई जाएगी।यह कदम उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों और स्थानीय उद्यमियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।”
वायनरी के एडमिनिस्ट्रेशन विंग का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया।
उन्होंने इस पहल को प्रदेश के विकास की दिशा में एक अभिनव प्रयास बताते हुए कहा कि हमें खुशी है कि राज्य में पहली वाइनरी
शुरू हो रही है और हमें उम्मीद है कि इससे प्रोत्साहित होकर अन्य वाइनरी भी यूपी में आएंगी, जिससे राज्य के उद्यमियों और किसानों दोनों को मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि लखनऊ के स्थानीय विश्व प्रसिद्ध उत्पाद आमों से यहाँ वाइन बनाई जाएगी।
इस तरह की परियोजनाएं किसानों की आय को दोगुना करने में सहायक होंगी, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।साथ ही एग्रो टूरिज़म को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस शुभ अवसर पर एक भव्य मैंगो फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए पर्यटकों ने हिस्सा लिया।फेस्टिवल में घुड़सवारी, ऊंट सवारी, बैलगाड़ी की सवारी, और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी पारंपरिक गतिविधियों का आनंद भी लोगों ने लिया।
यह आयोजन मलिहाबाद के विश्वप्रसिद्ध आमों की महत्ता को रेखांकित करते हुए क्षेत्रीय पर्यटन, कृषि और सांस्कृतिक विरासत को एक नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button