उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर त्रासदी में मारे गए नागरिकों की दुखद घटना पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ : उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर त्रासदी में मारे गए नागरिकों की दुखद घटना पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश  अविनाश पाण्डेय  एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय  ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को परमेश्वर शांति प्रदान करे तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने का साहस प्रदान करे।

अपनी संवेदना प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि मृतकों की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस व्रजघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button