गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत किया गया

लखनऊ : गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के आज लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, मंत्रियों सहित वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया ।
गृहमंत्री की गाड़ियों के काफिले के वीआईपी एयरपोर्ट गेट के बाहर निकलने पर बड़ी संख्या में लखनऊ महानगर पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय निवासियो ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करा।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर प्रातः 10:00 बजे से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, तिरंगा व पार्टी झंडो को लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयकारो के साथ गृहमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।



