साहित्यकार ओम प्रकाश केसरी का काव्य संग्रह ” सपने सच होंगे अपने” विमोचित
राजीव मिश्रा, महाप्रबंधक (से वि) पूर्वोत्तर रेलवे एवं अध्यक्ष RROA ने अपने कर कमलों द्वारा किया विमोचन

लखनऊ : कवि एवं लेखक ओम प्रकाश केसरी के कविताओं का संकलन ” सपने सच होंगे अपने” का विमोचन 15 जून 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे आफिसर्स क्लब लखनऊ में रिटायर्ड रेलवे ऑफीसर्स संगठन (RROA) की मासिक बैठक के एक समारोह में हुआ. काव्य संग्रह का विमोचन राजीव मिश्रा , महाप्रबंधक (से वि) पूर्वोत्तर रेलवे एवं अध्यक्ष RROA के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ.
साहित्यकार ओमप्रकाश केसरी का यह तीसरा काव्य संग्रह है। इसके पहले प्रकाशित दो काव्य संकलनों को रेल मंत्रालय द्वारा मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर ओम प्रकाश केसरी ने कुछ नज्म और कविताओं को प्रस्तुत किया जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया।

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल के सौजन्य से यूरोलॉजी एवं सी पी आर विषय महत्वपूर्ण एवं उपयोगी व्याख्यान भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के रिटायर्ड सदस्य प्रवीन कुमार, जी सी अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड रेलवे ऑफीसर्स संगठन (RROA) के सेक्रेटरी जयदेव कुमार जी ने किया.



