उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आंदोलनरत बीएचईएल के कर्मचारियों के समर्थन में सीटू ने 25 जून को कम्पनी पर महापंचायत करने की घोषणा

नोएडा : मैसर्स- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, बीएचईएल सदन फिल्म सिटी सेक्टर- 16 ए, नोएडा पर पिछले दो माह से आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन “सीटू” ने 23 जून 2025 को दोपहर 3:00 से कंपनी के गेट नंबर- 1 के समक्ष महापंचायत करने का निर्णय कर्मचारियों की आम सभा कर लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इसके बाद भी श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान को लागू करवाने व गैर कानूनी तरीके से कार्य से रोके गए 17 श्रमिकों को कार्य पर बहाली की मांग पर दिनांक:- 01-07- 2025 से 03-07-2025 तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं की मांग करने पर बीएचईएल कंपनी प्रबंधकों ने 17 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जिसके खिलाफ 23 अप्रैल 2025 से कंपनी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है जो आज 13 जून 2025 को भी जारी रहा वही आज कर्मचारियों की सभा कर आंदोलन की तेज करने की रूपरेखा बनाई गई जिसके तहत 23 जून को कंपनी के गेट पर महापंचायत की जाएगी जिसे सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद कामरेड तपन सेन सहित दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न मजदूर यूनियनों और महिला व किसान संगठनों के नेतागण संबोधित करेंगे।
बैठक व धरना-प्रदर्शन को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी के महासचिव कामरेड पीवी अनियन, सीटू जिला महासचिव रामसागर, जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव मुकेश कुमार राघव, श्रमिक प्रतिनिधि सुरेंद्र, रणजीत सिंह, मनमोहन सागर आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button