उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक मिल्कीपुर ने किया कार्यक्रम गिनायी सरकार की उपलब्धियां

मिल्कीपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने  विधानसभा मिल्कीपुर अन्तर्गत एक निजी स्कूल इनायतनगर में आयोजित ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों को सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

उक्त अवसर पर विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में जहां नारी शक्ति विकास की परिध से निकलकर केंद्र में आई है, मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की ज़िंदगी में सम्मान मिला है और साहसिक सुधारों ने व्यापार को नई उड़ान दी है। वहीं डिजिटल इंडिया ने नए भारत की नींव को मज़बूत किया है।
सबका साथ सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में आये इस राष्ट्रीय परिवर्तन ने समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ता यह नया भारत अब विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए तैयार है।
वहीं आगे अपने संबोधन में विधायक ने कहा कांग्रेस के शासन काल में देश ने वो भयावह दिन देखे है जब एक के बाद एक आतंकी हमले होते थे और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी।
जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तबसे भारत की नीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है अब यह नया भारत है जो अपने दुश्मनों को डटकर जवाब देता है। उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक ,पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर सभी ने देखा है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, अयोध्या जिला प्रभारी मिथलेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह व जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button