उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चमकदार उत्पाद, काली मंशा : आकर्षण के पीछे का सच उजागर करना”, विषय पर आधारित “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस“ पर स्वास्थ्य गोष्ठी सम्पन्न

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्ध गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं डॉ. सुरेंद्र नाथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के दिशा निर्देश पर ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लिनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ दीक्षा चौधरी के नेतृत्व में ” चमकदार उत्पाद, काली मंशा: आकर्षण के पीछे का सच उजागर करना”, विषय पर आधारित “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस“ के अवसर पर जन जागृति अभियान के अन्तर्गत एक स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि तम्बाकू पदार्थों विशेषकर खैनी, तम्बाकू एवं पान मसाले के अंधाधुंॅंध सेवन से वर्तमान समय में मुख के कैंसर की घटनाएँ तीव्रता से बढ़ रही है, जो प्रायः रोगी के लिए जानलेवा सिद्ध होती है एवं तम्बाकू पदार्थों का किसी भी रूप में सेवन किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के हित में नहीं है और उसका त्याग करना ही उचित है।
अन्त में अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. दीक्षा चौधरी ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू के इस्तेमाल से शरीर में होने वाली हानि एवं उससे जनित रोगों की जानकारी तथा उसके रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिसमें रोगियों एवं उनकें परिजनों ने भाग लिया। उन्होने उपस्थित लोगों को उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी बताया। उन्होंने तम्बाकू पदार्थों से उत्पन्न हो रही विभिन्न बीमारियों के समूल उन्मूलन हेतु आम जनमानस से अपेक्षित सहयोग का आह्वाहन किया एवं सभी उपस्थित लोगों से तम्बाकू पदार्थों को किसी भी रूप में उपयोग न करने हेतु प्रतिज्ञा भी दिलाई ।

 

Related Articles

Back to top button