उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अकेले लड़ेंगे पंचायत चुनाव, साथ रहने पर कम सीटें मिलती हैं : राजभर

सुल्तानपुर : योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव पर कहा कि पंचायत चुनाव छोटे चुनाव होते हैं। जो कार्यकर्ता एमएलए नहीं लड़ सकता, एमपी नहीं लड़ सकता। वो पंचायत चुनाव लड़ सकता है। वो पांच साल, दस साल मेहनत करता है तो उसको भी लड़ने का मौका मिलेगा।

पंचायत चुनाव में भाजपा के साथ लड़ने पर उन्होंने कहा कि समझौते में लड़ते हैं तो कम सीटें मिलती हैं जिससे छोटे नेताओं को दिक्कत होती है इसलिए सबका प्रयास होता है कि हम ज्यादा से ज्यादा अपने नेताओं को चुनाव लड़ाए। उन्होने कहा हम तो अकेले लड़ते ही आए हैं अकेले लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button