उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बूथ स्तर पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम

लखनऊ : विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अति लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण के प्रसारण को आज लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर सुना गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या 230 पर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ मध्य विधानसभा के अंतर्गत हलवासिया कोर्ट में बूथ संख्या 234 में पर , एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड की बूथ संख्या 268 पर पार्षद मानसिंह के साथ, महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय में, पश्चिम विधानसभा में अंजनी श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 339 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।
हलवासिया कोर्ट में रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया, विनोद कुमार, घनश्याम अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, एसपी कंचन, विनायक पांडे, आनंद पांडे, अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक कार्यक्रम सुना।

 

Related Articles

Back to top button