उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लालू ने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से किया निष्कासित

बिहार : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप हाल ही में एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चर्चा में आ गए थे, जिसमें उन्होंने उसे अपनी रिलेशनशिप पार्टनर बताया था…

हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने सफाई दी कि उनका ट्विटर/X हैंडल हैक हो गया था और पोस्ट फेक थी…

लेकिन तब तक विवाद गहराता चला गया और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा.

RJD नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन और मर्यादा के खिलाफ बताया और कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को परिवार और पार्टी दोनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button