उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
श्री श्याम मंदिर में अपार एकादशी पर बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे भक्त

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में अपार एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे।
श्री श्याम परिवार महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि पंद्रह हजार से अधिक भक्तों ने श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे वही पूरे ज्येष्ठ माह चलने वाले श्री श्याम कृपा भंडारा संयोजक संजय अग्रवाल ऑडियंट द्वारा पंद्रह कुंटल देशी घी का हलुआ एवं आम का पन्न का विरतण सभी भक्तों में किया गया । भंडारा प्रसाद प्रतिदिन सायं 5 बजे से 10 तक चलता हैं हर दिन विशेष प्रसाद का भोग वितरित किया जाता हैं।
वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को संजय अग्रवाल, शनिवार को संजय अग्रवाप पप्पू, रविवार को संजीव अग्रवाल द्वारा श्री श्याम कृपा भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।



