उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने आज पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस के नेता एवं श्रावस्ती जनपद की ग्राम पंचायत पतिझिया के प्रधान ओमप्रकाश सोनकर उर्फ जुग्गीलाल एवं कांग्रेसी नेता नफीस अहमद को उनके साथियों सहित आज राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी के पाठक एवं श्रावस्ती जनपद के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उपरोक्त लोगों ने भारत रत्न एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button