उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली विधानसभा में PAC की बैठक, CAG रिपोर्टों पर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति (PAC) की बैठक आज समिति अध्यक्ष विधायक अजय महावर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में समिति के सभी सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और PAC के आपसी संबंधों व कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में PAC के सदस्य अरविंदर सिंह लवली, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, कैलाश गहलोत, राजकुमार चौहान, आतिशी, वीरेंद्र कादयान और कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। साथ ही अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG), स्वास्थ्य विभाग के सचिव, आबकारी आयुक्त, परिवहन आयुक्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण), दिल्ली विधानसभा के सचिव तथा वित्त सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक के दौरान PAC ने वायु प्रदूषण, राजधानी में शराब बिक्री में पाई गई अनियमितताओं तथा स्वास्थ्य से जुड़ी CAG रिपोर्टों पर गंभीर चर्चा की। समिति ने इन विषयों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों से जानकारी मांगी और आगे की कार्ययोजना पर विचार किया।

बैठक के दौरान PAC अध्यक्ष अजय महावर ने कहा कि लोक लेखा समिति का दायित्व केवल रिपोर्टों की समीक्षा करना नहीं, बल्कि जनहित में कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। आज की बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई, वे सीधे आम जनता के जीवन से जुड़े हुए हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि CAG की रिपोर्टों में उठाए गए अनिमितताओं पर सर्थक चर्चा होगी और एक ईमानदार रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत होगी।

 

Related Articles

Back to top button