उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अ.भा. जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी ने आतंकी हमले ले विरोध में जुलूस निकाला

पहलगाम हमले के मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा पूर्णतया मदद देने की मांग की

दिल्ली एनसीआर : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में रोष प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष आशा यादव और महासचिव कविता शर्मा कर रही थीं ।

सरकार को भेजे गए ज्ञापन में जो विषय रखे गए उनमें :

– पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
– इस हमले में मारे गए सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि पेश की
– मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा पूर्णतया मदद देने की मांग की
– पहलगाम आतंकी हमले के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच करवाने की मांग करी
– भारतीय सेवा की कर्नल सोफ़िया कुरैशी को “आतंकवादी की बहन” जैसी भद्दी टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
– और देश के नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी के संवैधानिक अधिकार पर हमले बंद करने के लिए आवाज़ उठाई।
जुलूस हरकिशन सिंह सुरजीत भवन से भाजपा के दफ़्तर तक जाना था पर वहां पहुंचने के ठीक पहले पुलिस ने रोक दिया। बहरहाल हम अपना संदेश देने में सफ़ल रहे।

 

Related Articles

Back to top button