ऑपरेशन के बाद मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान की जल्द होगी क्षेत्र में वापसी

लखनऊ । अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर से विधायक चन्द्रभानु पासवान का मेदांता अस्पताल में एक माह पूर्व हुए ऑपरेशन प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों ने बेडरेस्ट की सलाह दी थी लेकिन स्वास्थ्य पुनः बिगड़ने के कारण उनके परिजनों व शुभचिंतकों ने आनन-फानन में दोबारा मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया और डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन की सलाह दी और अब ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो चुका है और जल्द ही विधायक स्वस्थ होकर जनता के बीच पहुंचेगे वहीं विधायक से मुलाकात कर लौटे इमरान ख़ान ने बताया कि जो विरोधी विधायक के लिए अफ़वाह फैला रहे थे कि मिल्कीपुर विधायक बीमारी का बहाना करके जनता से दूरी बनाए हुए है वो सभी लोग बेनक़ाब हो चुके है और जानता सबकी असलियत जान चुकी है। ऐसे भी समय में विधायक का पूरा परिवार मिल्कीपुर जनता के सुख दुःख में सदैव उपस्थित है। धन्य है मिल्कीपुर की जनता और धन्यवाद है विधायक जी और उनके परिवार को। डॉक्टर के निर्देश पर अभी कुछ दिन और लगभग बेड रेस्ट पर रहना है। उसके बाद विधायक जी सबके बीच उपस्थित रहेंगे।



