उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. अम्मार रिजवी का मुख्यमंत्री को पत्र

के. विक्रम राव की स्मृति में पत्रकारिता संस्थान खोलने का अनुरोध

लखनऊ। वरिष्ठ नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर के विक्रम राव की स्मृति में लखनऊ में जर्नलिज्म इंस्टिट्यूट स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ।

यूपी प्रेस क्लब में गत 17 मई को डॉ राव की स्मृति में आयोजित शोक सभा में डॉक्टर रिजवी के उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है।


इस संबंध में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी , यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह और यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

Related Articles

Back to top button