उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जहां नियमों को मिलती है थोड़ी छूट और जीतती है कल्पनाशीलता

बिट्टू बहानेबाज़ के साथ सोनिक पर हंसी-ठिठोली और मस्ती से भरी एक अनोखी दुनिया 

लखनऊ : जब मजेदार बहानों से भरी कल्‍पनाशीलता, ज़बरदस्त आइडियाज़ और हँसी-मजाक एकसाथ आते हैं, तो बनता है बिट्टू बहानेबाज़! जियोस्टार किड्स लेकर आया है एक नया शो, जो 10 साल के शरारती और होशियार बिट्टू की मस्तीभरी दुनिया को पेश करता है। यह शो हर दिन दोपहर 12:30 बजे सोनिक पर प्रसारित हो रहा है, और उसी दिन जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। इसके रिपीट टेलीकास्ट सुबह 9 बजे और शाम 7 बजे देख सकते हैं।

इस शो में बिट्टू रोजमर्रा की मुश्किलों से बचने के लिए नए-नए दिलचस्प और मजेदार बहाने बनाता है। उसकी छोटी-छोटी शरारतें और चतुराई से भरी कहानियाँ हर बच्चे और बड़े के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। सच कहें तो, हम सभी के अंदर थोड़ा बहुत बिट्टू कहीं न कहीं छुपा होता है! यह एक ऐसी दुनिया है जहाँ नियमों को तोड़ा नहीं, थोड़ा मोड़ा जाता है – और जहाँ क्रिएटिविटी की जीत होती है। शो का खास आकर्षण है इसका टाइटल ट्रैक, जिसे लिखा है खुद गुलज़ार साहब ने। यह गाना बिट्टू की रंगीन दुनिया को और भी मज़ेदार बना देता है।जियोस्टार किड्स नेटवर्क हमेशा से बच्चों को ऐसे प्यारे किरदार देता आया है जो उनके दोस्त जैसे लगते हैं – जैसे मोटू-पतलू, चीकू और बंटी, पिनाकी एंड हैप्पी – भूत बंधु, रूद्रा और अब इस सूची में नया नाम जुड़ा है बिट्टू बहानेबाज़ का।
तो हँसी-ठिठोली से भरपूर इस मजेदार सफर में शामिल होइए,
हर दिन दोपहर 12:30 बजे सोनिक पर और जियोहॉटस्टार पर कभी भी!

Related Articles

Back to top button