उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक और कदम किशोरियों को वितरित किये गये प्रशस्ति पत्र

लखनऊ : विज्ञान फाउण्डेशन तथा एम्पावर – द इमर्जिन्ग मार्केट्स फाउण्डेशन के सहयोग से संचालित परिवर्तन परियोजना के तहत जानकीपुरम, लखनऊ के सेक्टर 07 में एक प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 55 अभिभावकों व किषोरियों/युवतियों ने प्रतिभाग किया।

उक्त आयोजन किशोरियों/युवतियों द्वारा इग्लिश स्पीकिंग व पर्सनालिटी डेवेलपमेन्ट कोर्स के पूर्ण होने के पश्चात् उनका हौसला वर्धन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विज्ञान फाउण्डेशन संस्था की प्रतिनिधि ने संस्था की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था गत 37 वर्शों से समाज के दबे-कुचले व गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के साथ निरंतर कार्यरत है। साथ ही संस्था किशोरियों व युवाओं को आगे बढ़ाने व उनको देश में एक सहयोगी व जिम्मेदार नागरिक बनाने की ओर भरसक प्रयास करती है। इसी उद्देश्य सें यह इग्लिश स्पीकिंग व पर्सनालिटी डेवेलपमेन्ट कोर्स जानकीपुरम में भी आयोजित किया गया जिससे जब कभी ये किशोरिया/युवतियां कहीं नौकरी करने या स्व-व्यवसाय करने का सोचें या उस दिषा में आगे बढ़ें तो उनमें अंग्रेजी न आने की झिझक न हो और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रूचि जैन, (जिन्होंने इन किशोरियों को प्रशिक्षित किया) ने बताया कि शुरूआत में किशोरियों ने कोर्स के प्रति बेहद नीरसता दिखाई, पर जैसे-जैसे दिन बीतते गये किशोरियों स्वयं दिलचस्पी दिखाने लगीं और आज दूसरो के समक्ष बिना किसी झिझक अपनी बात अंग्रेजी में रखने लगी हैं।
कार्यक्रम में सभी किशोरियों ने अंग्रेजी में अपना-अपना परिचय दिया तथा अपनी बातें सभी अभिभावकों के समक्ष रखीं।
उक्त कार्यक्रम में कुल 23 किशोरियों को प्रतिभागिता व कोर्स पूर्ण होने के प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।

Related Articles

Back to top button