उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.के. विक्रम राव के परिजनों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास के दौरान बुधवार अपराह्न को वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव के निधन के उपरांत उनके माल एवेन्यू, लखनऊ स्थित आवास गए और परिजनों से भेंट करके शोक संवेदना व्यक्त की। भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके पुत्र के. विश्व देव रावत और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, पीआरओ डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग भी मौजूद रहे।ग

Related Articles

Back to top button