मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली के थोक व्यापरियों से वार्ता कर ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा की है : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि हम लगातार कहते रहे हैं की दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव केवल ब्यानवीर नेता हैं जिनका काम केवल सरकार के हर निर्णय पर निंदा ब्यान जारी करना है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद से दिल्ली के व्यपारी बाजारों में सुधार एवं व्यापार वृद्धि के प्रति आश्वस्त हैं।
गत लगभग तीन माह में दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं पार्टी के व्यापारी नेता सांसद प्रवीन खंडेलवाल के साथ ना सिर्फ व्यपारीयों के बुलावे पर दर्जनों कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई हैं बल्कि व्यापारिक संस्था कैट के भारत मंडपम स्थित कार्यक्रम में व्यापारियों को सम्बोधित कर जी.एस.टी. सरलीकरण पर आश्वस्त कर चुकी हैं।
रेखा गुप्ता वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रवीन खंडेलवाल गत तीन माह में जितनी बार व्यापारियों से मिले हैं शायद अरविंद केजरीवाल तो पांच साल में भी उतनी बार नही मिलते थे।
कैट कार्यक्रम के बाद गत सप्ताह मुख्यमंत्री ने पुरानी दिल्ली के थोक व्यापरियों से सचिवालय में लम्बी चर्चा की और उसके बाद कल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा की है।
व्यापारियों में बोर्ड के प्रति उत्साह है और वो मानते हैं कि व्यापार फ्रेंडली रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के बाजारों के सौन्दर्यीकरण के साथ ही दिल्ली के ट्रेड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के स्टेटस को और प्रोत्साहित करेगी।



