उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कई लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने पार्टी मुख्यालय पर पूर्व सैनिक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मनोज कुमार पाण्डेय, साधन सहकारी समिति कुनेरा सीतापुर के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाशंकर मिश्रा और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटर कॉलेज हरदोई के पूर्व प्रधानाचार्य मिश्रीलाल पटेल को आज राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उपरोक्त लोगों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में चलने का संकल्प लिया।



