इफरा ख़ान ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में 96% अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में किया टॉप
जीवन में कामयाब होने के लिए सबसे पहले शिक्षित होना ज़रूरी है : इफरा ख़ान

लखनऊ : शिक्षा हमारे जीवन के लिए सबसे ज़रूरी है हमें आगे बढ़ने और कामयाब होने में सिर्फ शिक्षा ही हमारा सहयोग करती है और हमारी सबसे अच्छी दोस्त किताबें हैँ शिक्षा के लिए यह जज़्बा है इफरा ख़ान का 2025 सीबीएसई बोर्ड की 10वीं के नतीजों में बेटियों ने इस बार लड़कों से बेहतरीन प्रदर्शन करके नारी शक्ति को साबित कर दिया दसवीं बोर्ड के राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95% और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा और वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.82% रहा और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.10% रहा और इस तरह एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतरीन प्रदर्शन किया इसी कड़ी में सेंट्रल अकैडमी इंदिरा नगर लखनऊ की छात्रा इफरा ख़ान ने 10वीं में 96% अंक प्राप्त करके अपने स्कूल में टॉप करके अपने माता-पिता का नाम रौशन किया इफरा को स्कूल परिसर में स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया इफरा ने बताया कि मैंने पढ़ाई का एक लक्ष्य निर्धारित करके बिना समय पर ध्यान दिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए पढ़ना जारी रखा जब तक विषय पूर्ण रूप से याद नहीं हो जाता था तब तक पढ़ती रहती थी अपने लक्ष्य को पाने के लिए रात दिन पढ़ना बहुत ज़रूरी है मेरी इस कामयाबी में मेरी मां का बहुत बड़ा योगदान है मेरी पढ़ाई में उन्होंने मुझे बहुत समय दिया और मेरा हौसला बढ़ाती रहीं जिस कारण आज मैं सफल हो पाई हूं जब हमारे संवाददाता ने इफरा से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हूं और उसके साथ-साथ अपने मामा की तरह समाज की सेवा करना चाहती हूँ और अपने शहर के होनहार और पढ़ने लिखने वाले ग़रीब जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना चाहती हूं ताकी वह अपना भविष्य बना सके और किसी के आगे हाथ ना फैलाएं.



