उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रसेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा टीम एजी परिवार

लखनऊ  :  नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं *मां गायत्री जन सेवा संस्थान अपनी टीम के साथ राष्ट्रहित में सतत जनसेवा में लगा हुआ है। सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर 181,महिला हेल्पलाइन आशियाना पहुंचकर समाजसेवी अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने जरूरत की प्रत्येक चीज वन स्टॉप सेंटर 181, शेल्टर होम में रह रही है महिलाओं,बच्चियों के उपयोग हेतु सेंटर की प्रभारी अर्चना सिंह को डोनेट किया । रोजमर्रा एवं जरूरत के अन्य सामान दिए गए।संस्था समय समय पर वर्ष में दो बार इस तरह का सहयोग वन स्टॉप सेंटर को करती है। साथ ही साथ राजाजीपुरम क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो गरीब बच्चियों को स्कूल जाने हेतु एक नई साइकिल भी प्रदान की गई एवं घरों में झाड़ू पोछा करने वाली एक्सीडेंट में घायल गरीब महिला के इलाज हेतु आर्थिक मदद की गई।

इस सभी सेवा कार्य में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ0 नफीस अहमद सिद्दीकी,मो. इमरान खान,पंडित अनुराग शास्त्री,मोनिका सिंह मोना बेकर्स,भारती सिंह,शिखा पांडे,शिवम वर्मा,गिरीश कुमारी,आकाश कुमार,प्रखर सिंह अंकुर,प्रीति श्रीवास्तव,लवली मिश्रा,प्रीति वार्ष्णेय,शिखा झुनझुनवाला,इंस्पेक्टर रूबी सिंह,सागर अग्रवाल,अनीता श्रीवास्तव,रमा,रत्ना का सहयोग प्राप्त हुआ। हमारी दोनों संस्था के माध्यम से वर्ष में तीन बड़े आयोजन किए जाते हैं समाजसेवी,चिकित्सक,पुलिस,पत्रकार,वकील का सम्मान जनशक्ति सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तिकरण महिला सम्मान समारोह व हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के माध्यम से किया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button