भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 19 मई तक होती रहेगी झमाझम बारिश, IMD का 27 जिलों में अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज से 19 मई तक विशेषकर 15 और 16 मई को पूरे बिहार मूसलधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी.
14 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है. इसके अलावा सीवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल में हॉट डे के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की संभावना है.



