उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री कनक बिहारी ट्रस्ट द्वारा विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए अलमारी प्रदान की गई

लखनऊ : बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज लखनऊ में लगातार छात्राओं को विद्यादान के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार, आचार व्यवहार इन सभी की शिक्षा प्रदान की जाती है जिसके सुचारू रूप से संचालन में बहुत सी संस्थाओं का सहयोग भी निरंतर प्राप्त होता रहता है। इसी क्रम में श्री कनक बिहारी सेवा ट्रस्ट श्री कनक बिहारी बाजार, चौक, लखनऊ द्वारा विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए अलमारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि यह ट्रस्ट विद्यालय की आवश्यकता और अपनी क्षमतानुसार लगातार विद्यालय की मदद करता रहता है। ट्रस्ट की मंत्री कंचन अग्रवाल ने स्टील की अलमारी विद्यालय को भेंट की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र, समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए उनको हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही सुश्री कंचन द्वारा छात्राओं को अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button