उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे का ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की भूमिका को लेकर सरकार से सवाल पूछने की बात उचित नहीं : अनिल दुबे

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव  अनिल दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खडगे के बयान की निंदा करते हुये कहा कि देश ने जिस तरह दुनिया में भारत की सैन्य क्षमता का लोहा मनवाया है उसके बीच खड़गे का ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की भूमिका को लेकर सरकार से सवाल पूछने की बात उचित नहीं है यह समय हमारी सैन्य क्षमता पर सवाल उठाने का नहीं बल्कि हमारी सेना ने जो कुछ किया है उसको दिल से सम्मान देने का है वैसे श्री खड़गे के सवालों का जवाब आज सरकार ने दे दिया है।

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अपने संगठन विस्तार को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे आज गोंडा के करनैलगंज और तरबगंज में पहुंचे इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों तथा नौजवानों और किसानों ने दुबे का स्वागत और अभिनंदन करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के करते हुये  दुबे ने कहा कि छात्रों और नौजवानों तथा किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह एनडीए में शामिल हुये हैं और उनके शामिल होने के बाद से किसानों और नौजवानों के हित में काम हो रहे हैं। एक तरफ किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और दूसरी तरफ नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन हो रहा है। केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री के नाते राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह पूरे देश में रोजगार के मेले आयोजित करा रहे हैं और छात्रों नौजवानों के स्किल डेवलमेन्ट हेतु शिविर भी लगाये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भारत सरकार द्वारा पहलगाम में हुयी आतंकवाद की घटना के विरोध में छेडी गयी आतंकवाद विरोधी जंग में पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है है और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंक के खिलाफ भारत के संकल्प और सामर्थ्य को जिस तरह प्रदर्षित किया है उससे दुनिया के नक्शे में भारत का महत्व और सम्मान बढ़ा है। सरकार नौजवानों किसानों के हित के साथ सीमा पर लडने वाले जवानों के भी सम्मान और स्वाभिमान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार पाण्डेय, रवीन्द्र पाण्डेय, रचित भार्गव, प्रदीप कुमार कश्यप, श्याम धीरज तिवारी, बृजेश कुमार तिवारी, आशीष कुमार मिश्रा, कुमारी रमा मिश्रा, रचना जायसवाल, इन्द्रदेव प्रधान, लखनलाल दुबे, अमरीष कुमार पाण्डेय, शिवप्रसाद पासवान, माधव प्रसाद वर्मा, श्रीराम वर्मा राम लखन मिश्रा, शिवमंगल सिंह, अनुज कुमार तिवारी, राम लखन मिश्रा, विकास शुक्ला, गफार खान, जोखन प्रसाद, शिवराम पाण्डेय, गंगा प्रसाद दूबे आशीष कुमार, मथुरा प्रसाद, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी लोग राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबाद जयन्त चौधरी जिंदाबाद, चौधरी चरण सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।

(अनिल दुबे)
राष्ट्रीय महासचिव

Related Articles

Back to top button