उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पत्रकार के. विक्रम राव के निधन से पत्रकारिता जगत मे शोक की लहर

लखनऊ । वरिष्ठ – ख्यातिलब्ध पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने गहन शोक व्यक्त किया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी ओम शर्मा एवं महामंत्री अब्दुल वहीद ने अपने शोक सन्देश मे कहा कि डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मील के पत्थर के सामान थे।उन्होंने वर्षो -वर्ष तक पत्रकारों एवं पत्रकारिता जगत की सेवा के लिए अपनी सेवाएं अर्पित की।उनका सम्पूर्ण जीवन संघर्षशील,निडर,जनपयोगी एवं सैधन्तिक पत्रकारिता को समर्पित रहा।उन्हें हमेशा सत्य,निस्वार्थ निष्पक्ष,निर्भीक लेखनी के लिए जाना जाता रहेगा।वह एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के जुझारू व्यक्तिव रहे है कि उनके जाने से रिक्त हुए स्थान की कभी पूर्ति नहीं हो सकती है।

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के कैंट स्थित कार्यालय मे पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी उक्त शोक सभा मे मुख्य रूप से अध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा,चेयरमैन अब्दुल अजीज सिद्दीकी,महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव जुबेर अहमद,तौसीफ हुसैन,अभय अग्रवाल,संजय गुप्ता,भानु प्रताप सिंह,आरिफ़ मुकीम,रामबाबू,सज्जाद रिज़वी अवधेश सोनकर,अमरजीत कुरील सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button