उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट ने आरएसएम हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं स्टॉफ को किया सम्मानित

धन्वंतरि दूतों का हुआ अभिनंदन

बीकेटी/लखनऊ। राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी के धन्वंतरि दूतों को रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट द्वारा अभिनव कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

पहले चरण में रामेश्वरी जगदीश योगक्षेम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान द्वारा आरएसएम हॉस्पिटल, बीकेटी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमित महाराज एवं कार्यालय अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव का अभिनंदन किया गया।
समाजसेवी नागेन्द्र ने आरएसएम हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ शर्मा, एमएस डॉ महाराज व श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस ‘धन्वंतरि टीम’ के एक महत्वपूर्ण सदस्य डॉ गिरीश पाण्डेय सहित कुछ स्वास्थ्य कर्मी छुट्टी पर थे। इससे उन स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन दूसरे चरण में किया जाएगा।
गौरतलब हो कि आरएसएम हॉस्पिटल के नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके शर्मा ने अपनी टीम के साथ मात्र 90 दिनों में अनेक अभूतपूर्व कार्य किये हैं। उन्होंने इस सौ शैय्या अस्पताल को 150 बेड का कर दिया है। साथ ही, अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं वास्तविक धरातल पर उतारी हैं।
नागेन्द्र ने बताया कि तीन महीने में इस सरकारी अस्पताल का कायाकल्प हो गया है। यहां स्वच्छ ठंडा पानी, मरीजों और तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, परिसर में मुफ्त वाई-फाई, यूपीआई स्कैनर द्वारा ओपीडी पर्चा, मरीज या तीमारदार के मोबाइल नम्बर से पर्चे का नवीनीकरण व सर्व सुलभ इलाज सहित अन्य अपेक्षित सुविधाएं मिलने लगी हैं।
इसके अतिरिक्त अभी तीन मई को यहां 44 शैय्यायुक्त डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट, स्पोक एंड हब मॉडल पर आधारित पैथोलॉजी लैब व जन औषधि केन्द्र भी खुल गया।

Related Articles

Back to top button