उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ में उल्लासपूर्वक मनाया गया मदर्स डे उत्सव

लखनऊ : मातृत्व के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और स्नेह को सम्मानित करने हेतु महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में मदर्स डे उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण उल्लास, भावुकता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि श्रीमती कविता अग्रवाल (सदस्या, जानकीपुरम मैनेजमेंट कमेटी), विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू अग्रवाल (उपाध्यक्ष, एकल विद्यालय) एवं श्रीमती सीमा अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, एकल विद्यालय) ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं—भावविभोर कर देने वाले गीत, नृत्य और नाट्य रूपांतरणों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा इमैनुएल ने इस अवसर पर कहा, “मां केवल एक शब्द नहीं, एक संपूर्ण भावना है।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार अग्रवाल ने माता के सम्मान में एक बहुत ही सुंदर गीत गया।

विद्यालय के सचिव श्री राजीव अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहां की सभी बच्चों को अपने दिन का शुभारंभ अपने माता के चरण छूकर करने चाहिए।
विद्यालय प्रांगण में उपस्थित माताओं ने नृत्य, गायन, नॉन-फ्लेम कुकिंग तथा अन्य रोचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया।
सभागार में प्रसिद्ध सभी महिलाओं ने रैंप वॉक किया जिसे कार्यक्रम और भी रोमांचक हो गया।
कार्यक्रम का समापन सभी माताओं को सम्मानित कर और उपहार भेंट कर किया गया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना की, जो निश्चय ही मातृत्व के गौरव को समर्पित एक सुंदर पहल थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजुला दास, श्रीमती रिता मित्तल ,शशि अग्रवाल, अर्चना गोयल, सलोनी अग्रवाल ,अर्चना अग्रवाल गुंजन अग्रवाल ,रवीश अग्रवाल, अनूप गोयल ,संजीव अग्रवाल ,अतुल अग्रवाल व अनुराग अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button