डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लो.नि.वि. ने कुलदीप संत अधिषासी अभियंता को मुरादाबाद में संवेदनशील पद से हटाने के लिए खोला मोर्चा
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ करेगा प्रदेश व्यापी आन्दोलन

लखनऊ : डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग ने कुलदीप संत अधिषासी अभियंता को संवेदनशील पद अधिषासी, प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि, मुरादाबाद से हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। संघ के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को लिखे गये पत्र में प्रदेश व्यापी आन्दोलन किये जाने की बात कही है। इं. एन.डी. द्विवेदी ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार एवं प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को भी पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि कार्यालय प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोनिवि,उ.प्र. के कार्यालय ज्ञाप सं0-32कैम्प-प्र.अ. (विकास/18 परिवाद/25, 28.जनवरी 2025 द्वारा विभिन्न कदाचरण के लिए कुलदीप संत अधिषासी अभियन्ता, प्रान्तीय खंड, लो.नि.वि. मुरादाबाद की सत्यनिश्ठा संदिग्ध/अप्रमाणित की गयी है। यह भी अवगत कराया गया कि उ.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री मण्डल द्वारा अनुमोदनोपरान्त उ.प्र. षासन द्वारा निर्गत स्थानांतरण नीति के प्रस्तर-4 (प) में स्पश्ट उल्लिखित है कि ‘‘ संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले कार्मिकों की तैनाती संवेदनषील पदों पर कदापि न की जाए। ’’ बावजूद इसके कुलदीप संत को संवेदनशील पद पर बनाये रखा गया है। आयुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर का पत्रांक-2994/पी.ए., 05.08.2022 के माध्यम से कुलदीप संत अधिषासी अभियंता, निर्माण खण्ड (भवन), लोनिवि, सहारनपुर के स्थान पर किसी योग्य एवं अनुभवी अधिषासी अभियंता की तैनाती किये जाने हेतु अपर मुख्य सचिव, उ.प्र.शासन को पत्र लिखा गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुलदीप संत अधिषासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड (भवन), लोनिवि, सहारनपुर के पद से हटाया गया था तथा इन्हें स्टाफ आफिसर के पद पर रामपुर में तैनात किया गया था। चेयरमैन इन्फ्रास्ट्रक्चर सब कमेटी/अपर जिला जज कोर्ट नं0-7 मुरादाबाद द्वारा कुलदीप संत के विरूद्ध लापरवाही एवं गैर जिम्मेदराना कृत्य हेतु गम्भीर पत्र लिखते हुए भविश्य में उनके कदाचरण हेतु न्यायालय एवं उ.प्र. षासन को लिखे जाने की चेतावनी दी गयी। श कुलदीप संत पूर्व की तैनाती सहारनपुर, बुलंदषहर, मेरठ एवं अमरोहा में भी विवादित रहे हैं। मुरादाबाद जनपद में सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ द्वारा इनके साथ कार्य कर पाने में असमर्थता व्यक्त की है तथा विरोध प्रदर्षन कर रहे हैं। परन्तु विभाग/षासन पता नही किस कारण से इन्हें हटाने की कार्यवाही नही कर रहा है, जबकि सरकार की स्थानांतरण नीति के अनुसार सत्यनिष्ठा संदिग्ध अधिकारी संवेदनशील पद पर तैनात नही रह सकता। इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने पत्र लिखते हुए इनके विरूद्ध कार्यवाही न किये जाने पर प्रदेष व्यापी आन्दोलन किये जाने का निर्णय लेने की बात कही है।



