उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हक अधिकार के लिए मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी के कर्मचारियों का संघर्ष जारी

नोएडा : संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान व श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली विधिक सुविधाओं की मांग करने पर कर्मचारी सुरेंद्र सिरसवल, रणजीत सिंह चौटाला, मनमोहन सागर, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार (पर्यवेक्षक), उत्तम राहा, कृष्णपाल, शालू, सुजाता, बीना, वंदना हलदर, सोनी, गुलाबो, गुड्डी, रतन दास, ग्रीस व अमर को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ मैसर्स- भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर 16 ए फिल्म सिटी नोएडा के मुख्य गेट के समक्ष सीटू के बैनर तले श्रमिकों का आंदोलन जारी रहा।

धरना प्रदर्शन को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर ने संबोधित किया और कहा की समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
श्रमिक नेता रंजीत सिंह ने बताया कि कंपनी की सोमवार तक छुट्टी है इसलिए हमारे धरने की भी छुट्टी रहेगी। मंगलवार 13 मई 2025 को प्रातः 8:30 बजे से फिर धरना जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button