उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश का जन-जन सेना का आभारी : वीरेन्द्र सचदेवा

'आज देश का जो वातावरण है उसमे हर दिल्लीवालों की भी सरकारी निर्देशों के पालन की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी' 

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि देश का जन जन आप्रेशन सिंदूर चला कर आतंकवाद पर ठोस प्रहार करने और उसके बाद आतंकवाद के संरक्षक पाकिस्तान के भारतीय सीमा पर हमलों का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना का आभारी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज देश का जो वातावरण है उसमे हर दिल्लीवालों की भी सरकारी निर्देशों के पालन की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और हमें अपने परिवार के साथ ही अपने बच्चों को भी जागरुक रखने की जरुरत है।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्लीवालों से अपील की है कि देश में जो स्थिति है उसको लेकर दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार भी पूरी तरह से तैयार है और आम जन को अलर्ट करने के लिए आज दिल्ली सरकार द्वारा एयर रेड सायरन लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सरकार द्वारा बाताए गए निर्देषों का अनुसरण करना चाहिए। इसके साथ ही लोकल पुलिस को भी उनके कामों में सहयोग दें।

श्री सचदेवा ने कहा कि इस पूरी लड़ाई में सोशल मीडिया की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए आप सभी किसी भी प्रकार की वीडियों को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता और उसकी विश्वनीय सोर्सेज के बारे में जरुर सोचे। उन्होंने कहा कि साइबर अटैक जैसी कायरता भी हो सकती है इसलिए किसी भी प्रकार के लिंक को सोच समझकर ओपन करें।

श्री सचदेवा ने अपिल की है कि भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस वक्तव्य पर विश्वास करें और सरकार द्वारा दी गई जानकारी और निर्देष पर अमल करें। उन्होंने कहा कि सेना की या किसी भी प्रकार की ऐसी जानकारी जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो, उसे सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

Related Articles

Back to top button