उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने किया कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप का निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक , एस. एम. शर्मा द्वारा कैरिज एवं वैगन कार्यशाला, आलमबाग का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने वरिष्ठ अधीनस्थ अधिकारियों एवं वर्कशॉप के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला की उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाने तथा भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कार्य प्रदर्शन में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  ने कार्यशाला में संचालित विभिन्न गतिविधियों का गहन अवलोकन किया एवं गुणवत्ता, कार्यकुशलता तथा समयबद्धता पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकों के साथ तालमेल बिठाते हुए उत्पादन बढ़ाने और कार्यशाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button