फरार चल रहे पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खजनी। दो वर्ष से फरार चल रहे पास्को एक्ट के आरोपी को खजनी पुलिस ने नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर 5 मई 2023 को नाबालिग लड़की भागने का आरोप है। नाबालिक की बहन के तहरीर पर पूलिस ने विभिन्न धाराओं में घटना के समय ही मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार सिकरीगंज थाना अंतर्गत भिटहा कुंवर निवासी दुर्गेश मौर्य पिता महेंद्र मौर्य उम्र 22 वर्ष 5 मई 2023 को नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल से नाबालिक लड़की भागा ले गया था। लड़की की बहन ने खजनी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश कर रही थी। मंगलवार दोपहर में युवक के उनवल पहुंचने की जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही उनवल चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी कांस्टेबल वरुण कुमार के साथ पहुंचे और युवक को दबोच लिया।



