जद (यू ) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्पूर्ण बैठक में आगामी चुनावों पर विचार-विमर्श

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यकारिणी की मह्त्वपूर्ण बैठक 7 मई को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की | सबसे पहले नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया | प्रदेश अध्यक्ष ने सबको बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त की कि नवीन कार्यकारिणी प्रदेश में संगठन को नयी ऊँचाइयाँ देगी साथ में आने वाले पंचायत चुनाव एव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेगी |
बैठक मे प्रदेश के नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया| बैठक मे मुख्य रूप से सदस्यता अभियान में गति लाने साथ में सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी का गठन पूरा करने के निर्देश संबंधित प्रभारियों को दिए गए है |
बैठक मे कई नए प्रभार सौंपे गए-
प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह को लखनऊ एवं उन्नाव जिलों का प्रभारी बनाया गया, राम किशोर वर्मा प्रदेश महासचिव को हरदोई एवं सीतापुर का प्रभारी बनाया गया, बृजेश सिंह प्रदेश महासचिव को महोबा, अभिषेक राय प्रदेश महासचिव को बलिया ,संजय कुमार सिंह प्रदेश महासचिव को प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशांबी का प्रभारी बनाया गया|
प्रदेश सचिव नौशाद खान को आज़मगढ़, मनीष श्रीवास्तव को लखनऊ का जिला संयोजक, विजेंद्र निशंक प्रदेश महासचिव को मेरठ मंडल का प्रभारी, भानु प्रताप सिंह यादव प्रदेश सचिव को बरेली, आदेश सिंह प्रदेश सचिव को सम्भल, मोहम्मद असलम पाशा प्रदेश सचिव को बिजनौर, अभिषेक त्यागी प्रदेश सचिव को गौतम बुद्ध नगर एव नोएडा, शैलेन्द्र सिंह गहरवार प्रदेश उपाध्यक्ष को जनपद फर्रुखाबाद एवं कन्नौज का प्रभारी बनाया गया |
बैठक मे मौजूद अन्य सदस्य -भईया हरि शंकर जी प्रदेश महासचिव, सुभाष पाठक प्रदेशमहासचिव, अमरसिंहकटियार कोषाअध्यक्ष, संजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार राय, विपिन विनोद (प्रदेश महासचिव), पूनम सिंह महिला अध्यक्ष, शालिनी पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, ममता सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, आदेश सिंह (प्रदेश सचिव), संजय शर्मा (महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद), डॉ जितेन्द्र सिंह (सदस्य लखनऊ), रणवीर सिंह (महासचिव मुरादाबाद), मनीष कश्यप (मंडल सचिव मुरादाबाद), भानुप्रताप सिंह यादव (प्रदेश सचिव प्रभारी बरेली), अभिषेक त्यागी (प्रदेश सचिव ), जितेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश सचिव, गोमुल प्रसाद वर्मा, रामानुज शर्मा, जितेन्द्र चौरसिया, राजेश चौधरी, हरिओम सत्पथी, देव कुमार साकेत , फूलचंद्र आर्या, ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रशांत सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष युवा, देव कुमार साकेत (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ असलम पाशा (प्रदेश सचिव), विनोद चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह,रवि पाण्डेय, अजीत कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश उपाध्याय, दिनेश कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, ब्रिजेश सिंह, , चौ जयवीर सिंह बागपत, पूनम सिंह महिला प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीण चौधरी प्रदेश सचिव बस्ती, शिवम् पटेल, शिखा पटेल, संजय कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, अमित राठौड़, कपिल यादव, राम किशोर वर्मा महासचिव, आर एस चौधरी, शैलेन्द्र सिंह गहरवार (प्रदेश उपाध्यक्ष), मनीष नंदन मीडिया प्रभारी,बृजेंद्र निशंक, किरण सिंह, कल्प नाथ वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, एच एन सिंह, आमिर खान, दीपक कुमार संस्कृतिकप्रकोष्ठअध्यक्ष, आदि उपस्थित थे |



