75 से अधिक मेधावी छात्रों का किया गया प्रतिभा सम्मान

लखनऊ : बाबूगंज स्थित रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर सोसाइटी एवं आसरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंटरमीडिएट के सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 75 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि धनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद अभिलाषा कटिहार, अध्यक्ष अनुराग साहू, प्रियंक गुप्ता द्वारा सम्मानित किया ।
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि छात्र के लिए अनुशासन सबसे बड़ी सफलता की कुंजी है जो छात्र अनुशासन में रहकर के अपने लक्ष्य की ओर निरंतर कार्यरत रहता है वह उसे मुकाम पर अवश्य पहुंचता है।
वहीं महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने कहा कि विद्या से जीवन में आप वो सब पा सकते जिसकी आप संकल्पना कर रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा जी, पार्षद अभिलाषा कटिहार, सुदर्शन कटिहार, अनुराग साहू, प्रियंक गुप्ता, राजू साहू, विनोद, प्रधानाचार्य राजीव कुमार यादव, कार्यक्रम संयोजक राजीव गुप्ता जी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे.



