उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ-आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण

लखनऊ :  उत्तर रेलवे,लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा ने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर- उतरेटिया -लखनऊ रेलखंड की संरक्षा की व्यवस्था को परखा l निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर पहुंचकर मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध संरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की एवं व्यापारिक नीतियों तथा वाणिज्यिक गतिविधियों के तहत बनाए जाने वाले गुड्स कार्गो टर्मिनल के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत हुए I स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य, सर्कुलेटिंग एरिया में सड़क निर्माण का कार्य, 625 मीटर लंबाई वाले प्लेटफॉर्म का कार्य, प्लेटफॉर्म संख्या 01, 02 एवं 03 पर शेड, 11 नए वाटर बूथ के निर्माण कार्य को देखा एवं समस्त कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने की बात कही l मण्डल रेल प्रबंधक ने उपस्थित कर्मचारियों से संवाद किया साथ ही रेल संचालन मे संरक्षा से संबंधित ज्ञान को परखा तथा अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया l इसके बाद उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उतरेटिया स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा l उन्होंने संरक्षित और समयबद्ध रेल परिचालन को सर्वोच्च स्थान पर रखते हुए रेल संचालन प्रणाली को संचालित करने की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया l

इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, श सचिन वर्मा सहित मण्डल के अनेक विभागों के शाखाध्यक्षों सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

Related Articles

Back to top button