उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किए गए राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार

लखनऊ : आल इंडिया नर्सेज फेडरेशन नई दिल्ली के अधिवेशन में अशोक कुमार को अतिरिक्त महासचिव के पद पर लगातार तीसरी बार मनोनीत किये जाने से पूरे प्रदेश की नर्सेज में ख़ुशी की लहर दौड़ गई, जिसके उपलक्ष्य में आज अशोक कुमार को राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश कार्यालय पर सम्मानित किया गया! आल इंडिया नर्सेज फेडरेशन के अधिवेशन में कई प्रदेशों के नर्सेज पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने पूरे देश में नर्सेज के लिये *एक देश एक वेतनमान और भत्ते* की माँग करते हुये नर्सेज की अन्य समस्याओं जैसे सरकारी अस्पतालों,संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज संवर्ग में निजीकरण एवम आउटसोर्सिंग ख़त्म करने

एनपीएस एवं यूपीएस को समाप्त करते हुए पूर्व की भाँति पुरानी पेंशन को पुनः लागू करने हेतु केन्द्र सरकार से एवं आल इंडिया नर्सेज फेडरेशन की सलाहकार जी0 के0 खुराना से अनुरोध किया! अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष श्रीमती शार्ली भंडारी एवं लता सचान को उपाध्यक्ष पद पर एवम बबीता गोस्वामी कौशल्या गौतम,पवन मिश्रा,वेल्मा वेक्टर , नेहा केशरवानी ,बीना त्रिपाठी को सदस्य पद मनोनीत किया गया!
राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्वारा सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए नर्सेज हित में कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया!

Related Articles

Back to top button