कांग्रेस-सपा छोड़ रालोद में शामिल हुए कई लोग

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अमान गेस्ट हाउस–ठाकुरगंज में सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कराई।पार्टी के प्रदेश सचिव अफसर अली की अध्यक्षता में हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान रोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, समारोह के संयोजक राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व नगर अध्यक्ष उमर अली व मॉल ब्लाक के प्रधान रहे बराती लाल प्रमुख रहे।श्री दुबे ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधान बराती लाल, उमर अली हकीमुद्दीन उर्फ़ पप्पू ,अजमल खान, उमरदराज, डॉ.शेख मोहम्मद, सैफी खान,अताउर रहमान,मोहम्मद नसीम,जावेद अहमद,इमरान खान,रेहान खान, शोएब अहमद,शादाब खान,संजय कुमार, आलम खान, गुलजार खान,अकरम खान, सीमा हसन,इकराबानो,मोहम्मद कामिल,ममता कनौजिया, अनिता कुमारी,शबाना बेगम, कुमारी पूजा और मोहम्मद रईस को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर सदस्यता समारोह को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को शुरू किया गया जो 15 अक्टूबर तक सघन रूप से चलाया जाएगा, जिसके बाद 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय लोक दल के सांगठनिक चुनाव संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी समाज के भाईचारे को बनाने में पूरी तरीके से लगे हुए हैं और उनके नेतृत्व में किसानों तथा समाज के हर वर्ग के लिए राष्ट्रीय लोकदल उनके साथ खड़ा है और उनके हको के लिए संघर्ष करता रहेगा उन्होंने कहा कि दुकानों पर नाम लिखे जाने तथा सड़क पर नमाज अदा किए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा FIR करने व पासपोर्ट जब्त करने का विरोध सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल ने ही किया,उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पिछले 40 वर्षों में नहीं कर पाई उसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर पूरा किया जिससे देश के किसानों का गौरव बढ़ा।
राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि रालोद किसानों और नौजवानों के लिए योजना बनाकर काम कर रहा है और युवाओं के लिए श्री जयंत चौधरी पूरे देश में रोजगार दिलाने में लगे। सदस्यता ग्रहण समारोह को श्री मनोज सिंह चौहान, व श्री अफसर अली ने भी संबोधित किया सदस्यता समारोह में पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव श्री दुबे का व अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया ।सदस्यता समारोह में भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित रहे।



