उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैगलाइन ने उत्तर प्रदेश मे किया अपना का विस्तार

लखनऊ : ब्रांड कॉन्सेप्ट्स लिमिटेड, ने पूरे भारत में अपना 47वां और लखनऊ के हजरतगंज में अपना चौथा बैगलाइन स्टोर भव्य रूप से लॉन्च किया है। यह नया स्टोर लखनऊ में कंपनी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा है और यह दर्शाता है कि बैगलाइन अपने ग्राहकों को लग्ज़री और स्टाइल का बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस स्टोर में टॉमी हिलफिगर ट्रैवल गियर, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन (यूसीबी) और एरोपोस्टल जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के शानदार कलेक्शन उपलब्ध हैं।स्टोर को आधुनिक और आकर्षक तरीके से डिज़ाइन किया गया है ताकि ग्राहकों को एक शानदार शॉपिंग अनुभव मिल सके। चाहे आपको अपने लुक को निखारने के लिए स्टाइलिश हैंडबैग चाहिए हो, यात्रा के लिए मज़बूत बैकपैक, रोज़मर्रा के सामान के लिए प्रैक्टिकल टोट बैग, या ऑफिस के लिए सोफिस्टिकेटेड ब्रीफकेस—यहां सबकुछ मौजूद है। हर प्रोडक्ट में स्टाइल और कंफर्ट का शानदार मेल है।इस स्टोर का उद्घाटन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विभा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष – फिक्की एफएलओ और चेतन्य मालटेरे, हेड ऑफ रिटेल ऑपरेशंस, ब्रांड कॉन्सेप्ट्स शामिल हुए।इस मौके पर चेतन्य मालटेरे, हेड ऑफ रिटेल ऑपरेशंस, ब्रांड कॉन्सेप्ट्स लिमिटेड ने कहा,”हमें लखनऊ में अपना चौथा और भारत का 47वां बैगलाइन स्टोर खोलने की खुशी है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक पर्सनलाइज्ड और बेहतरीन रिटेल अनुभव देना है। हमारी टीम पूरी लगन से काम कर रही है ताकि हर ग्राहक को ऐसा बैग मिले जो उसे लंबे समय तक पसंद आए। हम लखनऊ के फैशनेबल ग्राहकों के बीच एक मजबूत पहचान बनाने की उम्मीद रखते हैं।”

Related Articles

Back to top button